थाना बामौरकलां पुलिस को मिली बड़ी सफलताअपहृत नाबालिग बालिका को 72 घंटे में किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा

  • Share on :

अतुल जैन 
बामौर कलां- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बामौरकलां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 18/08/2026 को फरियादी ने थाना बामौरकलां में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15/08/2026 को उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बामौरकलां में अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 137(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने अपहृत बालिका की शीघ्र दस्तयाबी के निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बामौरकलां उनि. कुसुम गोयल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने अथक प्रयास कर मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

सराहनीय भूमिका:
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बामौरकलां उनि. कुसुम गोयल, सउनि. संदीप कुमार कुजूर, आर. राहुल लोधी, आर. सत्यम बैरागी, महिला आरक्षक आरती जाटव की सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper