वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा बाणगंगा, विरोध में पुतला दहन

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस पार्षदों द्वारा वंदे मातरम् गान को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में विधानसभा 01 के वार्ड क्रमांक 10 बाणगंगा मेन रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् गाकर देशभक्ति का संदेश दिया और विरोध स्वरूप कांग्रेस के खिलाफ पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में “भारत माता की जय” के नारे गूंजते रहे और माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुन्ना साहू, ऋषभ संतोष सिंह गौर, वार्ड अध्यक्ष शुभम शर्मा, अजय बमरेले, अमन यादव, राम कश्यप, विनोद कश्यप, आकाश गौड़, निक्की वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही वरिष्ठ नेता बबिता ठाकुर, बूथ अध्यक्ष राधा पटेल, रमेश रायकवार, लोकेश गोहर, लखन बमनेहरे, संजय साहू, मोहित प्रजापति, सुरेंद्र यादव, अंकित पाल, नारायण मेहता, कालू कौशल, लक्की यादव, स्वयं साहू, नीलेश कौशल, आशीष पाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है और इसके प्रति किसी भी प्रकार की अनदेखी या अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper