बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार भारत में लापता!

  • Share on :

पटना। बांग्लादेश के एक सांसद अनवारुल अजीम अनार भारत आने के दौरान लापता हो गए हैं। उनकी आखिरी लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में मिली है। जिसके बाद से सांसद का परिवार टेंशन में हैं। और उनकी बेटी ने ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जासूस शाखा (डीबी) से मदद की गुहार लगाई है। बांग्लादेश के जेनैदाह-4 निर्वाचन क्षेत्र से अनवारुल अजीम अनार तीसरी बार सांसद चुने गए है।
अपने पिता अनवारुल अजीम के लापता होने की खबर उनकी बेटी मुमतरीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। और ढाका पुलिस से मदद मांगी है। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए भारत जाने के दौरान सांसद अनवारुल अजीम लापता हो गए। इस मामले पर उनकी बेटी ने डीबी प्रमुख और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हारुन-या-रशीद से मुलाकात की। डीबी पुलिस ने अपने बयान में कहा कि वे सांसद अजीम को खोजने के लिए भारतीय पुलिस के साथ काम कर रहे हैं।
डीबी चीफ हारून ने बताया कि उनके भारतीय मोबाइल फोन नंबर का अंतिम लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में मिली है। सांसद अनवारुल अजीम 12 मई को दर्शना-गेडे सीमा के जरिए भारत में दाखिल हुए थे। वहां गोपाल नाम के व्यक्ति के घर रुके। अगले दिन, वो नाश्ता करने के बाद घर से निकल गए। उन्हें शाम को घर लौटना था, लेकिन वो लौटे नहीं। यही नहीं 16 मई की सुबह, सांसद के दो मोबाइल फोन नंबरों से डीबी प्रमुख और जेनाइदाह जिला अवामी लीग के महासचिव सईदुल करीम मिंटू के फोन पर एक फोन कॉल किया गया था। लेकिन उनमें से कोई भी कॉल रिसीव नहीं कर पाया।
डीबी प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्होंने अजीम के लापता होने पर भारतीय विशेष कार्य बल से संपर्क किया है। वे इस मुद्दे पर मिलकर काम कर रहे हैं। सुनने की समस्या के इलाज के लिए अनवारुल अजीम भारत गए थे। आमतौर पर उनका एक कान बंद रहता है। वो अक्सर इलाज के लिए भारत आते रहते हैं। वहीं सांसद की बेटी का कहना है कि हम पिछले तीन दिनों से अपने पिता से फोन पर संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। कभी-कभी फोन चालू होता है और कभी-कभी बंद रहता है। और अब जल्द मैं भारत जाने की योजना बना रही हैं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper