बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात: कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या की बात कबूली, तलाश जारी

  • Share on :

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी और उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों की हत्या करने की बात कबूली है। आरोपी कैब ड्राइवर की पहचान इंदुशेखर के रूप में हुई है। उसने अपनी पत्नी सुनीता और उसके परिवार के 6 अन्य सदस्यों की हत्या करने की बात कबूल की है। मृतकों में सुनीता की मां रूपावती, उसके दो भाई शिवकुमार और शंकर, दोनों भाइयों की पत्नियां दिव्या और नलिनी, इसके साथ ही सुनीता का सात साल का भतीजा पुनीत शामिल हैं। पुलिस को फिलहाल एक शव मिला है। बाकी शवों की तलाश जारी है।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper