सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले भावेश सोलंकी को मिला राहवीर योजनांतर्गत प्रशस्ति पत्र
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश कार्यालय, ग्वालियर द्वारा झाबुआ निवासी श्री भावेश सोलंकी पिता विनोद सोलंकी को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता कर उसकी जान बचाने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। प्रशस्ति पत्र कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने भेंट किया।
भावेश सोलंकी सरदार भगतसिंह मार्ग, झाबुआ द्वारा 19 अगस्त 2025 को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को गोल्डन ऑवर के दौरान तत्काल निकटतम अस्पताल/ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया गया। उनकी तत्परता एवं सजगता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बचाई जा सकी।
परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा सोलंकी के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें “राह-वीर” के रूप में सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा उपस्थित रहे।

