भूमि पेडनेकर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में लगे सांप
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो हमेशा ही पर्दे पर एक अलग तरह के रोल को निभाना पसंद करती हैं। भूमि ने अब तक के करियर में कई फिल्मों में काम कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी है। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कई बार भूमि को उनकी पहनावे की वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। कुछ ऐसा इस बार भी उनके साथ हुआ। भूमि पेडनेकर का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। बीती रात एक अवॉर्ड फंक्शन में कुछ ऐसे अवतार में पहुंची, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बीती रात यानी 27 सितंबर को एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची। भूमि ने जैसे ही एंट्री मारी सभी की नजरें उनकी ड्रेस पर ही टिक गईं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का एथनिक ड्रेस कैरी किया था। उनकी इस ड्रेस के ब्लाउज को देखकर सभी हैरान रह गए। उनका ये ब्लाउज ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक से बना था। इसके दोनों तरफ सांप बने हुए थे। इसके साथ भूमि ने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल किया हुआ था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान