टीम इंडिया को बड़ा झटका: हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली

  • Share on :

नई दिल्ली. भारतीय टीम को इस महीने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. पूर्व कप्तान विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते इस सीरीज का पार्ट नहीं होंगे. 37 साल के कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था.
पूरे मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई से इस बात की पुष्टि की. भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाना है. फिर दूसरा ओडीआई 17 जून को लखनऊ में और तीसरा ओडीआई 20 जून को चेन्नई में निर्धारित है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने वाले विराट कोहली फाइनल के दौरान असहज नजर आए थे. आईपीएल 2026 के फाइनल में कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई. उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए और आरसीबी को गुजरात टाइटन्स (GT) पर पांच विकेट से जीत दिलाकर लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनाया.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper