बड़ा उलटफेर: सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने भारतीय T20 टीम के नए कप्तान!

  • Share on :

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। अय्यर अब सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे जिनकी कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था। सूत्रों के मुताबिक यह महत्वपूर्ण निर्णय गुरुवार को हुई बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया। अय्यर शनिवार को होने वाली चयन समिति की बैठक में भी शामिल होंगे जहां आगामी दौरों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।
श्रेयस अय्यर के लिए यह फैसला किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि वे दिसंबर 2023 से भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 498 रन बनाए जिसके दम पर न सिर्फ उनकी टीम में वापसी हुई बल्कि उन्हें सीधे कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसके अलावा, समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की सहमति से युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का नया उप-कप्तान बनाने का फैसला किया गया है।
दूसरी तरफ, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाना बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जिताया। हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान बल्ले से उनका प्रदर्शन औसत रहा था और उन्होंने 9 मैचों में केवल 242 रन बनाए थे। इसके बाद आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए वे 270 रन ही बना सके और उनकी टीम नौवें स्थान पर रही। इसी खराब फॉर्म के चलते चयनकर्ताओं ने साल 2028 के टी20 विश्व कप के लंबे रोडमैप को ध्यान में रखकर सूर्या की जगह नए नेतृत्व को आजमाने का मन बनाया है।
नए कप्तान श्रेयस अय्यर की पहली परीक्षा 26 जून से शुरू होने वाले आयरलैंड दौरे पर होगी जहां टीम इंडिया को दो टी20 मैच खेलने हैं। इसके तुरंत बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए रवाना होगी।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper