बिसलेरी के पानी का सैंपल फिर फेल, कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने पर FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी
नई दिल्ली। बिसलेरी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। फूड रेगुलेटर FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के पश्चिम बंगाल स्थित प्लांट से कलेक्ट किए सैंपल को मानकों के अनुरूप नहीं पाया है। यह सैंपल टेस्ट में फेल हो गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार FSSAI ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। बता दें, यह सैंपल पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के तेलीपाला से लिया था।
FSSAI के टेस्ट में बिसलेरी के पानी में कोलीफॉर्म बैक्टिरिया पॉजिटिव पाया गया है। बैक्टिरिया का यह फॉर्म सीवेज लीक या अन्य डैमेज पाइप के जरिए पहुंचता है। बता दें, यह दूसरी बार है जब एफएसएसएआई ने बिसलेरी के खिलाफ एक्शन लिया है। मौजूदा समय में बिसलेरी भारत के पैक किए हुए पानी के मामले में अग्रणी कंपनी है। इससे पहले रविवार को भी एफएसएसएआई ने ऐसा ही एक्शन गोवा प्लांट के सैंपल को मानकों के अनुरूप पाए जाने के बाद लिया था।
कोलीफॉर्म बैक्टिरिया की प्राइमरी और रेफरल लैबोरेटरी दोनों में पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार जिसके बाद FSSAI ने बैच नंबर पीबी 201 की बिक्री पर रोक लगा दी है।
FSSAI देशभर में बोतलबंद पेयजल के नमूने एकत्र कर रहा है और इनकी गुणवत्ता जांच के नतीजे आने में एक से दो महीने लग सकते हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रजित पुनहानी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जांच और कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, न कि लोगों में घबराहट पैदा करना।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

