इन राज्यों में BJP ने किया क्लीन स्वीप, सभी सीटें जीतीं

  • Share on :

नई दिल्ली। भारत की 543 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 272 का आंकड़ा छूना जरूरी है। हालांकि, अब तक भारतीय जनता पार्टी समेत कोई भी दल इससे काफी पीछे नजर आ रहा है। हालांकि, भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए ने आंकड़ा पार भी कर लिया है। ऐसे भी कई राज्य हैं, जहां एनडीएन क्लीन स्वीप कर विपक्ष के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करने की तैयारी में है।
एनडीए मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। भाजपा अरुणाचल प्रदेश की 2, त्रिपुरा की 2, हिमाचल प्रदेश की 4, उत्तराखंड की 5 और राजधानी दिल्ली की 7 सीटों पर आगे चल रही है। इन सभी को मिलाकर भाजपा 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज करने की तैयारी में है।
ओडिशा से भी मिल सकती है खुशखबरी
लोकसभा के साथ-साथ ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों पर भी मतगणना जारी है। संभावनाएं हैं कि भाजपा पहली बार राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। ईसीआई के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सत्तारूढ़ बीजू जनता दल 54 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस को अब तक 16 सीटों पर बढ़त हासिल है।
UP ने बिगाड़ा खेल, बंगाल में भी झटका
2019 लोकसभा चुनाव में 62 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा 40 का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर 44 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, राज्य में एनडीए गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल है, लेकिन वह भी 2 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। सीटों की संख्या के लिहाज से 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है।
इसके अलावा भाजपा को पश्चिम बंगाल से भी खासी उम्मीदें थीं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी राज्य में सीटें बढ़ने की संभावनाएं जता रहे थे। भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि पार्टी अब तक महज 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और तृणमूल कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है। बीते लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा ने 17 सीटें अपने नाम की थीं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper