भाजपा लोकसभा चुनाव में विधानसभा से एक प्रतिशत वोट अधिक जीतने पर कर रही फोकस

  • Share on :

इंदौर। भाजपा को मप्र विधानसभा चुनाव में 2018 की तुलना में 9 प्रतिशत वोट अधिक हासिल हुए। अब लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा 10 प्रतिशत अधिक वोट हासिल करने पर ध्यान दे रही है। इसी के तहत रणनीति भी बनाई जा रही है। 
मानिकबाग रोड स्थित गुरु अमरदास हॉल में हुई भाजपा महानगर की बैठक में संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि हम पिछले एक वर्ष से बूथ विस्तार का कार्य कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप 2018 के चुनाव की अपेक्षा 2023 विधानसभा चुनाव में हमने 9% ज्यादा वोट हासिल किए हैं अब हमें 10% से ओर अधिक वोट प्राप्त करना है। यह वोट मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से प्राप्त हुए हैं। 
लोकसभा चुनाव सामने है और पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को एक बूथ पर अवश्य जाना है। जो विपक्षी ईवीएम का रोना रोते हैं उन्हें यह पता नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कितना मेहनती है। गौतम ने आगे कहा कि मुझे आशा है कि पूरे देश में जिस तरह इंदौर सफाई में नंबर वन है वैसे ही सर्वाधिक मतों से लोकसभा में जीतने वाली लोकसभा सीट भी इंदौर ही होगी।
गांव चलो अभियान के नगर संयोजक वीरेंद्र व्यास ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से करने कार्य योजनाओं एवं रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान तीन चरणों में होना है। प्रथम चरण के अंतर्गत 20 जनवरी से 3 फरवरी तक सारी तैयारियां पूर्ण करना हैं, उसके पश्चात दूसरे चरण में 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच कार्यकर्ताओं को प्रवास करना है जिसके अंतर्गत इंदौर नगर में 9 से 11 तारीख तक कार्यकर्ता प्रवास करेंगे और तीसरा चरण 14 फरवरी को होगा जिसमें अभियान की समीक्षा बैठक होगी। 
बैठक में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबू सिंह रघुवंशी, गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक रमेश मेंदोला, राकेश गोलू शुक्ला, मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, महेंद्र हार्डिया, युवा आयोग अध्यक्ष निशांत खरे, मध्यप्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रवक्ता गोविंद मालू, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, संदीप दुबे अभियान के नगर संयोजक वीरेंद्र व्यास, सहसंयोजक विजय बिंजवा, संजय कटारिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper