बिजलपुर में भाजपा किसान मोर्चा का दीपावली मिलन एवं किसान सम्मान समारोह संपन्न
राजेश धाकड़
जयपाल सिंह चावड़ा ने किया किसानों का सम्मान, 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में किसानों की भूमिका को बताया अहम; कांग्रेस नेता हिमांशु पटेल ने टीम सहित थामा भाजपा का दामन।
इंदौर। राऊ विधानसभा क्षेत्र के बिजलपुर में भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष रजनीश वर्मा के नेतृत्व में दीपावली मिलन एवं किसान सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, राऊ विधायक मधु वर्मा एवं पूर्व विधायक जीतू जिराती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में दुग्ध उत्पादन एवं जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वहीं मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विधायक मधु वर्मा ने किसान हितैषी योजनाओं एवं खाद सब्सिडी की जानकारी देते हुए सरकार की प्रतिबद्धता बताई।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष रजनीश वर्मा के नेतृत्व में देवगुराड़िया निवासी कांग्रेस नेता हिमांशु पटेल ने अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नारायण पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी, राजीव पटेल, श्रेष्ठा जोशी, अभिषेक बबलू शर्मा, विजय पाटीदार, कैलाश चौधरी, ओमप्रकाश आर्य, पुरुषोत्तम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। अंत में सहभोज के साथ समारोह संपन्न हुआ।

