चातुर्मास समापन पर नगर निगम कर्मचारियों का विशेष सम्मान, मिठाई और पारितोषिक देकर किया स्वागत
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। दलालबाग इंदौर में मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागरजी महाराज के सानिध्य में आयोजित भव्य चातुर्मास का समापन श्रद्धा और सम्मान के भाव के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरे चातुर्मास के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले नगर निगम के कर्मचारियों का विशेष सम्मान किया गया।
धर्म प्रभावना समिति एवं चातुर्मास में भोजन के पुण्यार्जक श्री गजेन्द्र जैन तथा गिरीश जैन (गिन्नी ग्रुप परिवार) की ओर से सभी नगर निगम कर्मचारियों को पारितोषिक एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों की सेवा, समर्पण और सहयोग की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में व्यवस्थाओं से जुड़े कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उनके अथक प्रयासों और सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

