झारखंड में हत्या का बदला लेने के लिए BJP नेता की गोली मारकर कर दी हत्या
रांची। बुधवार को झारखंड के रांची में दर्दनाक घटना सामने आई। यहां बदमाशों ने बीजेपी नेता अनिल महतो टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब बदमाश ने हत्या के पीछे के मकसद का खुलासा किया है। हत्या करने वाले बदमाश ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया और बताया कि उसने अनिल महतो टाइगर को गोली क्यों मारी। आइए जानते हैं...
रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि वारदात में शामिल एक अपराधी पुंदाग निवासी रोहित वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि लोहरदगा के कुड़ू बस स्टैंड में सुभाष जायसवाल की हत्या में अनिल की संलिप्तता थी। इसलिए प्रतिशोध में उसे मार डाला। ऐसे में माना जा रहा है कि बदमाशों ने बदले की आग में अनिल महतो की हत्या की है। एसएसपी रांची चंदन सिंह ने बताया कि फरार अपराधी की पहचान अमन सिंह के रूप में की गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान