भाजपा बढ़ी जीत की ओर, सीएम शिवराज-नरेंद्र तोमर जीते, गृहमंत्री मिश्रा हारे

  • Share on :

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए  मतगणना जारी है। प्रदेश की पहली विधानसभा कालापीपल का नतीजा सामने आ गया है। कालापीपल में भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के कुणाल चौधरी हार गए हैं।
सीहोर जिले की बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को हराया है। शिवराज सिंह चौहान 77286 वोट से जीते हैं। मंत्री गोपाल भार्गव 72041 वोट से जीते। इंदौर की दो नंबर विधानसभा से रमेश मैंदोला एक लाख पांच हजार से जीत चुके हैं। दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  6179 मतों से हार गए हैं। 
ग्वालियर अंचल की हाई प्रोफाइल सीट दिमनी से भाजपा प्रत्याशी सांसद नरेंद्र सिंह तोमर 24429 वोटो से जीत गए हैं। उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी बलवीर दंडोतिया रहे। 19 राउंड पूरे होने के बाद 24429 वोटों से वे चुनाव जीते हैं। 
कांग्रेस का अभेद किला ड़हा
भितरवार विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़ जीते। 22695 वोटो से जीत हुई है। सिंधिया समर्थक हैं मोहन सिंह राठौड़। 

साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper