भाजपा आंबेडकर के बाद गोडसे की तस्वीर लगाएगी - नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

  • Share on :

उज्जैन। मध्य प्रदेश विधानसभा में सदन के अंदर पंडित नेहरू की तस्वीर हटाए जाने से उपजा विवाद अब गोडसे की तस्वीर तक आ गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि नेहरू जी की फोटो हटाना महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण है कि उनके विचार खत्म करने का प्रयास करना। आगे देखिए भाजपा आंबेडकर जी की फोटो हटाकर गोडसे के फोटो लगाएगी। 
वहीं, कांग्रेस से जयवर्धन सिंह ने कहा कि सदन से जवाहरलाल नेहरू की फ़ोटो हटाना अफ़सोसजनक है। दो देश एक साथ आजाद हुए थे, भारत और पाकिस्तान। पाकिस्तान की क्या हालत हो गई है, सबको पता है। भारत में लोकतंत्र की नींव मजबूत जवाहरलाल नेहरू के कारण हुई है। भाजपा या जिस किसी ने नेहरू की फोटो हटाई है, गलत है। मैं प्रोटेम स्पीकर से ऐसी हल्की राजनीति को लेकर चर्चा करूंगा। 
इसी मुद्दे पर सत्ता पक्ष के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पटलवार करते हुए कहा कि बाबा आंबेडकर का चित्र भारत के संविधान का चित्र है। मैं पूछना चाहता हूं संविधान निर्माता बाबा आंबेडकर हैं कि नहीं। बाबा आंबेडकर के प्रति कांग्रेस की आस्था और विश्वास है कि नहीं। करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र हैं संविधान निर्माता आंबेडकर। उनकी फोटो विधानसभा में होना चाहिए या नहीं। कांग्रेस क्या बाबा आंबेडकर में गोडसे देखती है। गांधीजी और बाबा आंबेडकर के प्रति हमारी आस्था है और रहेगी। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper