बाजार में 'ब्लैक थर्सडे': सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, सोना-चांदी भी क्रैश; इन दिग्गज शेयरों के बिखरे दाम

  • Share on :

नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों एक बार फिर क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गई हैं, तो दूसरी ओर दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार भी गुरुवार को धड़ाम (Stock Market Fall) नजर आया. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होने के कुछ ही मिनटों में 500 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी खुलते ही 150 अंकों का गोता लगा गया. इस बीच IndiGo, Zomato, BEL समेत कई दिग्गज कंपनियों के स्टॉक बिखर गए.   
शेयर मार्केट में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,817.69 की तुलना में टूटकर 83,757.54 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर अचानक इसमें गिरावट की रफ्तार तेज हो गई. महज कुछ ही मिनटों में ये 30 शेयरों वाला इंडेक्स 500 अंक की तगड़ी गिरावट के साथ 83,313 के लेवल पर आ गया.
Sensex की तरह ही एनएसई निफ्टी का हाल बेहाल नजर आया. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 25,776 की तुलना में मामूली गिरावट लेकर 25,755.90 के स्तर पर खुला और फिर सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाकर चलते हुए झटके में 164 अंक गिरकर 25,612.90 के स्तर पर आ गया. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper