”रक्तदान मानवता, संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता का भाव है  - डॉ भरत शर्मा”

  • Share on :

रेडक्रॉस द्वारा संचालित दामोदर युवा संगठन द्वारा भारत के पहले निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर का अवलोकन
मध्यप्रदेश में इंदौर शहर में स्थापित और रेडक्रॉस द्वारा संचालित दामोदर युवा संगठन द्वारा भारत के पहले निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर का अवलोकन डॉ. भरत शर्मा द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर संस्था में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ. भरत शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति मानव सेवा, त्याग और परोपकार के सिद्धांत की सृजनकर्ता है । “परोपकारः परमः धर्मः।” हमारी संस्कृति में धर्म की व्याख्या करते हुए परोपकार को सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है। रक्तदान सा परोपकार इसी भावना को दर्शाता हैं और सेवा, मानवता और हमे कर्तव्यपरायणता का भाव इंगित करता है। रक्तदान जीवन दान का ऐसा माध्यम है जिसका कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन अति आवश्यक हैं और देश विदेश के समाजसेवी, उद्योगपति, राजनीतिज्ञ,  युवाओ और चिकित्सक वर्ग को आगे आकर रक्तदान को मिशन के रूप विश्वभर में रक्त की अनुपलब्धा के कारण गंभीर बीमारियों जैसे थेलीसेमिया, एनीमिया, सिकल सेल आदि से होनेवाली मृत्युदर पर लगाम कसना चाहिए।
संस्था की ओर से डॉ. भरत शर्मा का स्वागत रक्तवीर के नाम से प्रख्यात अशोक नायक द्वारा पुष्पगुच्छ और स्मृतिच्चिह्न देकर किया गया। गौरतलब है की इस संगठन में पचास से सौ कॉल देशभर से आते है जिन्हें रक्तदाता की मदद दी जाती है । संस्था ने देशभर के लगभग छह लाख रक्तदाताओं को सूचीबद्ध किया है जो निःशुल्क सेवाभाव से रक्तदान करते है।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन शिक्षाविद राजीव झालानी, सुनील पटेल, कलीम शेख़, परवेज़ ख़ान आदि मौजूद थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper