भरतपुर में माइनिंग और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

  • Share on :

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। वैर थाना क्षेत्र के भौंडा-रायपुर गांव में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई। उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर किया गया था, लेकिन दौसा के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, भौंडा और रायपुर गांव के ग्रामीणों तथा क्रेशर संचालकों के बीच माइनिंग लीज और रास्ते को लेकर करीब दो साल से विवाद चल रहा था। रविवार, 11 अक्टूबर की शाम पहाड़ी पर खनन कार्य के दौरान करीब 70 से 80 लोगों की भीड़ क्रेशर प्लांट पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट, पथराव तथा लाठी-डंडे चलने की घटना हुई।
इस दौरान पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके सुरक्षाकर्मी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना ने उन पर गोली चलाए जाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper