असम पुलिस मुख्यालय के पास खूनी खेल: होटल लीज के विवाद में चली गोलियां, पांच की मौत

  • Share on :

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में सोमवार रात धड़ाधड़ गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी। यहां होटल के मालिक और उसे लीज पर लेने वालों के बीच विवाद में कम से कम 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक घटना रात लगभग नौ बजे जीएस रोड पर बोरा सर्विस के सामने स्थित होटल बिलास इन में हुई और यह होटल असम पुलिस मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर है। गोलीबारी में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पातल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने कहा, "गोली लगने से छह लोग घायल हुए, जिनमें से पांच की मौत हो गई। एक व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।" एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि छठे शख्स की भी अस्पताल में मौत हो गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने होटल लीज पर लिया है, उसे घटना के एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper