सहजनी क्रॉसिंग के पास मिले पिता-पुत्री के शव, सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 50 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 14 वर्षीय बेटी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना 23 फरवरी की रात गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी क्रॉसिंग के पास हुई. रात करीब 8:45 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों के शव पड़े मिले. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक सफेद कार भी मिली, जिसमें से मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार मोबाइल के पीछे एक छोटा सुसाइड नोट मिला, जिसमें कथित रूप से पत्नी को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विकास गुप्ता और उनकी 14 वर्षीय बेटी वेदिका के रूप में हुई. दोनों सहजनी चौराहे के पास किराए के मकान में रहते थे. पुलिस के मुताबिक विकास ने पहली पत्नी के निधन के बाद डॉली नाम की महिला से दूसरी शादी की थी. दांपत्य जीवन में विवाद की बात भी सामने आई है.
साभार आज तक

