बॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन... करोड़ों फैंस दे रहे बधाई

  • Share on :

बॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया भर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस उन्हें आज सोशल मीडिया पर बर्थडे विशेज दे रहे हैं। रजनीकांत का बर्थडे हो और उनकी स्वैग से भरी कोई फिल्म देखकर इसे सेलिब्रेट ना किया जाए तो यह दिन अधूरा रहेगा। तो थलाइवा के बर्थडे पर आज हम आपको बता रहे हैं उनकी कुछ ऐसी कमाल की फिल्मों के बारे में जिन्हें जितनी भी बार देखा जाए कम है। ये फिल्में OTT पर उपलब्ध हैं और अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है तो आप इन्हें घर बैठे मुफ्त में देख सकते हैं।
साल 1991 में रिलीज हुई इस एक्शन/क्राइम मूवी को IMDb पर 8.5/10 रेटिंग मिली हुई है और आपको जानकर हैरानी होगी कि मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म का बजट सिर्फ 3 करोड़ रुपये था। फिल्म की कहानी मलिन बस्ती में रहने वाले एक लड़के की कहानी है जो गरीबों के हक के लिए अपनी जान तक दाव पर लगाने से नहीं डरता।
रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'शिवाजी द बॉस' एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी है जो देश के भ्रष्ट नेताओं का सच सामने लाने का बीड़ा उठाता है। शिवाजी देशभर में भ्रष्टाचार कर रहे नेताओं का ब्लैक मनी जनता के काम में इस्तेमाल करने के लिए एक हैरतअंगेज प्लान बनाता है। यह रजनीकांत की उन फिल्मों में शुमार है जिसे लोग कितनी भी बार देख लें, मन नहीं भरता।
रजनीकांत की फिल्म जेलर अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो थलाइवा के इस बर्थडे पर आप इसे भी एन्जॉय कर सकते हैं। फिल्म को IMDb पर 7.1/10 रेटिंग मिली है और आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के बारे में है जो अपने बेटे की तलाश में एक बहुत खूंखार गैंग से भिड़ जाता है। लेकिन बाद में उसका सामना एक ऐसे सच से होता है जिसे जानकर उसके पांव तले जमीन खिसक जाती है।
रजनीकांत और जयालक्ष्मी स्टारर इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी काली नाम के एक शख्स के बारे में है जिसका हाथ कट जाने के बाद कुमारन नाम का इंजीनियर उसे नौकरी से निकाल देता है। काली बदला लेने का फैसला करता है लेकिन उसे कुमारन की बहन से प्यार हो जाता है।
सुपरस्टार रजनीकांत की यह फिल्म आप Jio Cinema और Netflix पर एन्जॉय कर सकते हैं। फिल्म में रजनीकांत का वो स्वैग नजर आता है जिसे फैंस देखना बहुत पसंद करते हैं। फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.1 रेटिंग मिली है और इसकी कहानी एक वार्डन के बारे में है जो अपने दोस्त के बेटे को बचाने के लिए इलाकाई गुंडों के गैंग से भिड़ जाता है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper