बजट 2025-26 ऐतिहासिक, प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखेगा – श्री सुमित मिश्रा

  • Share on :

यह ऐतिहासिक बजट विकास की नई रोशनी लेकर आया है-श्री सुमित मिश्रा 

इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रदेश के समग्र विकास को गति देने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के इंदौर महानगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट बिना किसी नए कर के प्रदेश की सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक और आध्यात्मिक उन्नति को सुनिश्चित करेगा। यह बजट प्रदेश की जनता के सपनों को साकार करने वाला है। वर्ष 2025-26 का य़ह बजट विकास की रोशनी फैलाने वाला है, जो बिना किसी नए कर के सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक और आध्यात्मिक प्रगति को गति देगा।

उद्योग, व्यापार और रोजगार को नई दिशा

श्री सुमित मिश्रा ने कहा कि यह बजट उद्योग एवं व्यापार जगत की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और निवेश को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लाड़ली बहना योजना और युवा रोजगार योजनाओं को प्रदेश के लिए मील का पत्थर बताया।

आध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने ‘श्रीकृष्ण पाथेय योजना’ और ‘राम पथ गमन अंचल योजना’ को प्रदेश के धार्मिक पर्यटन के लिए क्रांतिकारी कदम बताया। साथ ही, हर जिले में गीता भवन के निर्माण की योजना को सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला बताया।

स्वास्थ्य और परिवहन के क्षेत्र में बड़ा कदम

‘सीएम केयर योजना’ के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा को बजट का बेहतरीन प्रावधान बताते हुए श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंदौर और भोपाल मेट्रो परियोजना को गति देने के निर्णय को प्रदेश के शहरी विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

समावेशी विकास की नई परिभाषा

उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) के कल्याण का समावेशी एजेंडा प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री समृद्ध परिवार योजना से समाज के अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचेगा। वहीं, स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन से युवाओं की दक्षता में वृद्धि होगी।

मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प

नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ विजन को साकार करने की दिशा में यह बजट एक ठोस कदम है। यह 2047 के ‘विकसित मध्यप्रदेश - आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के संकल्प का रोडमैप है।

प्रमुख बजटीय प्रावधान:

राम पथ गमन अंचल योजना – ₹30 करोड़,श्रीकृष्ण पाथेय योजना – ₹10 करोड़, गीता भवन निर्माण – ₹100 करोड़, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना – ₹50 करोड़, पुलिस आधुनिकीकरण – ₹12,876 करोड़,मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना – ₹80 करोड़, सड़कों और पुलों के विकास हेतु – ₹16,436 करोड़

मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार

श्री सुमित मिश्रा ने बजट को प्रदेश के विकास की नई रोशनी बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग के सपनों को साकार करेगा और मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper