भीषण गर्मी में बस स्टैंड का वाटर फ्रीजर बंद  यात्रीगण बूंद बूंद पानी को परेशान

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी। भीषण गर्मी में पानी को लेकर यात्री और आसपास के लोग परेशान हो रहे हैं क्योंकि बस स्टैंड कटनी में चार तरफ से बसो का आना-जाना  है और रोजाना हजारों यात्री बस स्टैंड कटनी से यात्रा करते हैं ऐसे में पानी की व्यवस्था करना नगर निगम की जिम्मेदारी बन जाती है लेकिन 1 वर्ष  से बस स्टैंड का वाटर फ्रीजर बंद है और ना तो नगर निगम के आला अधिकारियों को ध्यान है नगर निगम  तुरंत कार्रवाई करते हुए वाटर फ्रीजर को चालू करवाना चाहिए  यात्री पानी के लिए परेशान ना हो
यात्रियों ने बताई पीड़ा 
बस स्टैंड में यात्रियों ने  बताया की पानी के लिए यहां वहां जाना पड़ता है और कई जगह पानी साफ सुथरा भी नहीं मिलता है जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है बस स्टैंड का वाटर फ्रीजर काफी दिनों से बंद पड़ा है और नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है यात्रियों  ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुधरवाने की मांग की है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper