दीपावली के पश्चात मुहूर्त के सौदे हुए

  • Share on :

ब्यूरो चीफ  अनिल चौधरी
इंदौर। दीपावली के पश्चात शहर की तमाम अनाज मंडियों और आलू प्याज मंडी, लहसुन मंडी में गुरुवार को मुहूर्त के सौदे हुए, वहीं इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल मंडी चोइथराम में मुहूर्त में फल का कोई विशेष भाव तो नहीं खुलता है किंतु इस दौरान फलों की बड़ी संख्या में आवक हुई और व्यापारियों तथा क्रेताओं में जमकर उत्साह दिखाई दिया... 
वीओ। देवी अहिल्याबाई होलकर फल मंडी चोइथराम के अध्यक्ष ओम प्रकाश परिड़वाल ने बताया कि वर्तमान में फल मंडी में सेवफल, सीताफल के साथ ही अनार एवं संतरे की आवक बढ़ी हुई है... दीपावली पर पूजन पाठ में फल-फ्रूट चढ़ाने के महत्व को देखते हुए शहर में काफी अच्छी बिक्री हुई है..नारियल की गाड़ियों की आवक भी बराबर बनी हुई है। आज मीडिया से चर्चा करते हुए अध्यक्ष श्री परिड़वाल ने मंडी में आने वाले समस्त किसानों व्यापारियों एवं आम जनता को दीपावली पर्व उत्साह के साथ संपन्न होने पर शुभकामनाएं दी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper