मुश्किल में बायजू के फाउंडर: सिंगापुर की अदालत ने रवींद्रन को सुनाई 6 माह की जेल की सजा, आत्मसमर्पण के आदेश

  • Share on :

नई दिल्ली। बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की एक कोर्ट ने अवमानना के आरोप में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा है कि उन्होंने अप्रैल 2024 से अपनी संपत्तियों से जुड़े कई आदेशों की अवहेलना की है।
बायजू के फाउंडर को सिंगापुर कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा और 70000 डॉलर जुर्माना
भारतीय एडटेक कंपनी बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की एक कोर्ट ने अवमानना के आरोप में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह जेल की सजा उस संस्थापक के लिए एक और बड़ा झटका है, जो पहले से ही दुनिया भर के विदेशी निवेशकों के दावों का सामना कर रहा है।
ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक कोर्ट ने कहा है कि उन्होंने अप्रैल 2024 से अपनी संपत्तियों से जुड़े कई आदेशों की अवहेलना की है। उन्हें अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने, 90,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 70,500 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना देने और बीआर इन्वेस्टको नामक कंपनी में अपनी कानूनी हिस्सेदारी साबित करने वाले डॉक्यूमेंट्स पेश करने का निर्देश दिया गया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper