महू पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय श्रीवास के निधन पर जताई शोक संवेदना

  • Share on :

राजेश धाकड़
महू। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज महू पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने पुराने मित्र एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय श्री विजय श्रीवास के दुखद निधन पर उनके निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों भाजयुमो नगर अध्यक्ष श्री वैभव श्रीवास के पिताजी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद स्व. श्री विजय श्रीवास का दुखद निधन हो गया था। इसी क्रम में मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर श्री विजयवर्गीय ने बताया कि इलाज के दौरान वे सतत रूप से चिकित्सकों के संपर्क में रहते हुए स्व. श्री विजय श्रीवास के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करते रहे तथा एक अभिभावक के रूप में परिवार के साथ खड़े रहे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वे सदैव सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper