कार ने सड़क की सफाई कर रही महिला कर्मचारी को मारी टक्कर, मौत

  • Share on :

इंदौर। इंदौर के वीआईपी रोड पर सुबह एक सफाईकर्मी महिला को कार ने टक्कर मार दी। साथी कर्मचारी महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना सुबह साढ़े 9 बजे की है। वीआईपी रोड पर अमरलता गौहर सड़क की सफाई कर रही थी। सड़क पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार के दोनो पहिए महिला के शरीर को रौंदते हुए निकल गए। इसके बाद कार फुटपाथ से जा टकराई। अमरलता के साथ काम कर रहे साथी कर्मचारी उसेे निकट के अस्पताल ले गए,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर मौजूद भीड़ ने चालक को घेर लिया,लेकिन वह मौका देखकर फरार हो गया। इस बीच सदरबाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। कार लक्ष्मीबाई प्रतिमा से रामचंद्र नगर चौराहा की तरफ जा रही थी। अमर लता परिवार में अकेले कमाती थी। नगर निगम महिला सफाईकर्मी की मृत्यु पर आर्थिक मदद कर सकता है।
अमर लता तीन नंबर जोन के वार्ड 57 में काम करती थी। साथी कर्मचारियों का कहना है कि घटना के बाद वह घायल थी,लेकिन समय पर एम्बुलैंस नहीं आई। यदि उसे समय पर इलाज मिल जाता तो जान बच सकती थी।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper