सांदीपनि मॉडल स्कूल में करियर मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञ व्याख्यान संपन्न

  • Share on :

ग्वालियर। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा (15 जुलाई से 29 जुलाई 2026) के अंतर्गत बुधवार को सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीडी नगर में करियर मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य आहिवरण सिंह कुशवाह ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य आर.के. दुबे तथा विशिष्ट अतिथि यशपाल ठाकुर उपस्थित रहे। यशपाल ठाकुर ने सा विद्या या विमुक्तये सूत्र वाक्य के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरु के महत्व, शिक्षा के उद्देश्य एवं वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की उपयोगिता पर प्रेरक व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि आर.के. दुबे ने अपने 45 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन एवं सतत अध्ययन का महत्व बताया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. संजय सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को नवीन एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों तथा भविष्य में उपलब्ध करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ओ.पी. चौधरी ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक देशराज सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से मार्गदर्शन का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का आह्वान किया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper