रिश्वत लेकर घटिया प्रोडक्ट को मंजूरी: कर्नल हिमांशु बाली को CBI ने दबोचा

  • Share on :

नई दिल्ली। सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए कर्नल हिमांशु बाली को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 50 लाख रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। न्यूज एजेंसी को मिली सूचना के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) आर्मी ऑर्डिनेंस कोर, ईस्टर्न कमांड फोर्ट विलियम (कोलकाता) के कर्नल हिमांशु बाली को अरेस्ट किया है।
पैसे के लिए घटिया प्रोडक्ट को दी मंजूरी
बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने 50 लाख रुपये रिश्वत के मामले में कोलकाता स्थित पूर्वी कमान में तैनात सेना के आयुध कोर के कर्नल हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारियों के मुताबिक कर्नल पर कानपुर की एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए निविदा जारी करने में हेरफेर, घटिया नमूनों को मंजूरी देने और लंबित और बढ़े हुए बिल के भुगतान को आसान बनाने का आरोप है।
बिजनेसमैन से रिश्वत के लिए किया संपर्क
FIR में सीबीआई ने कहा कि कर्नल ने एक उद्योगपति से रिश्वत को लेकर संपर्क किया था, जिस पर व्यवसायी ने नकदी न होने का हवाला दिया। बाद में अधिकारी ने उद्योगपति के वाहन चालक को फोन करके अपने एक परिचित को रिश्वत राशि का भुगतान करने के लिये कहा। सीबीआई के अनुसार 50 लाख रुपये की रिश्वत राशि को हवाला के जरिए भेजने की योजना थी।
साभार नवभारत टाइम्स 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper