ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत ग्राम घुसट में सीसीटीवी कैमरा स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न

  • Share on :

हाटपीपल्या से संजय प्रेम जोशी की रिपोर्ट
 पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज ग्राम घुसट में "ऑपरेशन त्रिनेत्रम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एस.डी.ओ.पी. महोदया बागली के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत ग्राम घुसट को जन भागीदारी के माध्यम से पूर्णतः सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित किया गया। इससे गांव की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर भाजपा संगठन के कार्यकर्ता व ग्राम के सरपंच श्री पप्पू बंजारा सहित समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कैमरा निगरानी व्यवस्था को अपनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को ऑपरेशन त्रिनेत्रम के उद्देश्यों और लाभों की जानकारी दी गई।
ऑपरेशन त्रिनेत्रम का उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई में सहायता, एवं पारदर्शी और सुरक्षित समाज की स्थापना करना है। ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभा रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा इस पहल को जिले के अन्य ग्रामों में भी क्रियान्वित करने की योजना है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper