अन्नपूर्णा मंदिर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव

  • Share on :

रिपोर्टर - सोनू जोशी
इंदौर।  अन्नपूर्णा मां के दरबार में चैत्र नवरात्रि महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वामी जयानंद गिरी जी महाराज के सान्निध्य में हजारों भक्तों के लिए बढ़िया इंतजाम किए गए हैं। झिलमिलाते मंदिर में की गई विद्युत सज्जा देखते ही बनती है। देखिए सोनू जोशी की खास रिपोर्ट
भक्तों के लिए भी पार्किंग, छाया, ठंडा जल, प्रसादी सहित सभी व्यवस्था नंबर वन की गई है। हजारों भक्तों की मौजूदगी में मां के जयकारे लगते हैं, जो देखने लायक होते हैं। अन्नपूर्णा मंदिर इंदौर का ऐसा मंदिर है, जहां हजारों भक्त रोजाना पहुंच रहे हैं, उन्हें इंतजाम इतने बढ़िया मिलते हैं कि हजारों की भीड़ का पता नहीं चलता। मंदिर में इंतजाम किस तरह से किए जाना चाहिए, यह अन्नपूर्णा मंदिर के मैनेजमेंट को देखकर समझा जा सकता है। स्वामी जयानंद गिरी जी महाराज के सान्निध्य में यहां चैत्र नवरात्रि महोत्सव चल रहा है। सुबह 4 बजे से पूजन, अभिषेक शुरू हो जाता है और रोजाना 9 से 12 और दोपहर 3 से 6 बजे तक शतचंडी महायज्ञ चलता है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डाली जा रही है। रोजाना हजारों भक्तों के लिए फरियाली खिचड़ी और प्रसादी का इंतजाम रहता है। अन्नपूर्णा आश्रम ट्रस्ट, अन्नपूर्णा मंदिर संचालन समिति और अन्नपूर्णा भक्त मंडल ने  5 अप्रैल को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया है। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक मनीष तिवारी भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान सामूहिक महिला गरबा का भी आयोजन है। रात 8 बजे से भजन संध्या शुरू होगी, जिसमें हजारों भक्तों की मौजूदगी रहेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper