थाना चंदन नगर पुलिस को मिली बडी मात्रा में अवैध शराब की सफलता
अवैध शराब तस्कर पवन देवड़ा चंदन नगर पुलिस की गिरफ्त में
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
आरोपी के कब्जे से 40 पेटी अंग्रेजी शराब व 15 पेटी बियर कुल 351.72 लीटर अंग्रेजी शराब, 180 लीटर बियर 01 ईको चार पहिया वाहन कार कुल मश्रुका 9,60,000/- रूपये की जप्त।
आरोपी अवैध शराब रंग पंचमी पर्व पर अवैध रूप से खपत व परिवहन संरक्षण के उदेश्य से परिवहन कर रहा था।
दिनांक 06- 07.03.2026 की मध्य रात्रि श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय तथा पुलिस उपायुक्त जोन 04 महोदय के मार्गदर्शन में पुलिस थाना चंदन नगर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की ईको कार जिसका वाहन क्रमांक MP09ZP3015 है जिस पर अंग्रेजी में पर्वत वास्केल लिखा है जो इन्दौर से धार की ओर जा रही है जिसमें अवैध शराब भरी हुई है।
मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते चंदन नगर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को घेराबंदी कर रोक कर अवैध शराब तस्कर को पकडा, उक्त आरोपी को पकड कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पवन पिता परमानंद देवडा उम्र-28 वर्ष निवासी-ग्राम नांदेड थाना माकडोन तह. तराना, जिला-उज्जैन हाल पता- स्कीम नं. 78 राजीव आवास विहार कालोनी विजय नगर इन्दौर का होना बताया ।
उक्त आरोपी के कब्जे से मिली वाहन क्रमांक MP09ZP3015 की विधिवत तलाशी लेने पर उसके अन्दर से अवैध शराब 40 पेटी अंग्रेजी शराब व 15 पेटी बियर (351.72 लीटर अंग्रेजी शराब, 180 लीटर बियर कुल कीमत 5,60,000/- रूपये) व 01 ईको कार कीमत 4,00,000/- रूपये कुल मश्रुका 9,60,000/- रूपये की जप्त की गई । उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना चंदन नगर पर अपराध धारा 34(2) आबकारी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लेकर अवैध शराब के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उ.नि. सौरभ कुशवाह, उ.नि. सेवना सिंह औसारी, प्र.आर. बलराम सिंह चौहान, प्रदीप बघेल, आरक्षक अनिल, सुनिल, धीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

