थाना चंदन नगर का भूमाफिया फारूख उर्फ लम्बु पुलिस की गिरफ्त में
आदित्य शर्मा
आरोपी फारूख के विरूद्ध पूर्व से कई धोखाधडी व जालसाजी के अपराध है पंजीबद्ध ।
आरोपी फारुख के द्वारा कई सैकड़ों पीड़ितों के साथ प्लाट भूखंड के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर लम्बे समय से चल रहा था फरार ।
इंदौर। थाना चंदन नगर क्षेत्र का भूमाफिया आरोपी मो. फारूख उर्फ लम्बु पिता नूर मोहम्मद निवासी 153/03 चंदू वाला रोड चंदन नगर इन्दौर द्वारा कई भोले भाले गरिब लोगो से प्लॉट देने के लालच में उनकी जीवन भर की जमा पूँजी हडप ली और आमजन की कमाई से अपने महंगे शौक पूरे कर रहा था ।
इसी अनुक्रम में दिनांक 13.01.2026 को फरियादी मुदस्सर नागौरी पिता मुस्तकीम निवासी 300 बी चंदन नगर की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 68/26 धारा-316 (2), 318(4) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध किया गया था, जिसके पश्चात् से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसे दिनांक 17.02.2026 को थाना-चंदन नगर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर आरोपी से प्रताडित पीडिता साईना बी भी आरोपी के विरूद्ध शिकायत आवेदन पत्र लेकर थाना उपस्थित आई आवेदिका की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा-316 (5), 318(4) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, उक्त आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लेकर विस्तृत पूँछताछ की जा रही है ।
प्रकरण में आरोपी से पूछताछ करने तथा पतारसी करने पर कई सैकड़ों पीड़ितों के ओर भी मामले सामने आये हैं।
मुख्य बात आरोपी भूमाफिया के खिलाफ पूर्व से 06 अपराध पंजीबद्ध हो कर अनुसंधान में है जिसमें 04 प्रकरण प्लाटों को लेकर धोखाधड़ी कुटरचित दस्तावेजों को लेकर है।

