बारिश ने फेरा पानी: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बेनतीजा
चेस्टर ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बेनतीजा रहा। बारिश के...
नई दिल्ली. आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ा झटका लगा है. चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी करीब दो हफ्ते तक अपनी टीम से नहीं जुड़ पाएंगे. दरअसल, शनिवार, 28 मार्च को सीएसके फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की कि धोनी पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी इस सीजन के पहले चार मैचों से बाहर रह सकते हैं. धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी या तो संजू सैमसन संभाल सकते हैं या फिर उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है. धोनी के कम से कम सीजन के पहले चार मुकाबले मिस करने की संभावना है.
साभार आज तक
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई