छत्रीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हॉट स्पॉट चेकिंग में 3 किलो गांजा जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। इंदौर पुलिस की छत्रीपुरा थाना पुलिस को हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना छत्रीपुरा क्षेत्र के हॉट स्पॉट गंगवाल बस स्टैंड पर की गई। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक महिला पुलिस को देखकर भागने लगी, जिसे तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान महिला के पास रखी कपड़े की पोटली में से लगभग 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1,50,000 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
आरोपी की जानकारी
गिरफ्तार महिला का नाम रानी (उम्र 28 वर्ष) बताया गया है, जो इंदौर के मटन वाली गली, लावारिया भेरू क्षेत्र की निवासी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छत्रीपुरा थाना प्रभारी एवं टीम द्वारा हॉट स्पॉट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इनकी रही प्रमुख भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सर्जेंट हिदायत बाकर, एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper