मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों का शुभारंभ

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशव्यापी पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 21 लाख पौधारोपण तथा 51 हजार वर्षा जल संचयन इकाइयों की स्थापना अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधारोपण और वर्षा जल संचयन जैसे प्रयास न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहायक होंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का भी आधार बनेंगे।
उन्होंने प्रदेशवासियों से इस जनअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper