मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

  • Share on :

स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
वीरेंद्र चौहान रणजीत टाइम्स हरदा 
हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को हरदा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12ः35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हरदा पहुँचेंगे तथा यहाँ आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। 
 प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान जिला चिकित्सालय का भ्रमण एवं निरीक्षण व वृद्धाश्रम का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला पंचायत हरदा में आयोजित उद्यमी संवाद, यशस्वी संवाद, अग्रणी कृषि संवाद, आम जन संवाद, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक व समाधान ऑनलाइन शिकायत निवारण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4ः10 बजे हरदा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन को लेकर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper