मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियानः नरवर में  स्वामित्व योजना के तहत 12 हितग्राहियों को मिली मकानों की निशुल्क रजिस्ट्री; मिला मालिकाना हक

  • Share on :

शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव
शिवपुरी। राज्य शासन के निर्देशों के परिपालन में तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में “मध्यप्रदेश स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को उनकी भूमि एवं परिसंपत्ति का निशुल्क मालिकाना हक दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इस शुक्रवार को जनपद प्रांगण नरवर में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वामित्व योजना के तहत लाभांवित हितग्राहियों को मकान की रजिस्ट्री प्रदान की गई। विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक और कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने स्वामित्व योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को निशुल्क रजिस्ट्री एवं अधिकार पत्र का वितरण किया। लाभांवित हितग्राहियों ने भी शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

स्वामित्व योजना के तहत 12 हितग्राही हुए लाभान्वित
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों के निवासियों को उनके मकानों की निशुल्क रजिस्ट्री एवं अधिकार पत्र वितरित किए गए। योजना के तहत तहसील नरवर के विभिन्न ग्रामों के कुल 12 पात्र हितग्राहियों को अपनी संपत्ति का वैधानिक व आधिकारिक मालिकाना हक प्राप्त हुआ।

लाभान्वित हितग्राहियों की सूची
शिविर में निशुल्क रजिस्ट्री प्राप्त करने वाले प्रमुख हितग्राहियों में शामिल हैं। जिसमें ग्राम रोनिजा निवासी दशरथ कर्ण एवं मुकेश नामदेव, ग्राम फूलपुर (नरवर) निवासी मलखान सिंह, हरवंश जाटव, नरेश सिंह रावत एवं राघवेंद्र कोली, ग्राम चकारमपुर निवासी हरप्रसाद कुशवाह, ग्राम दिहायला निवासी पुष्पेंद्र रावत, ग्राम नरौआ निवासी भागीरथ वंशकार एवं नारायण दास योगी, ग्राम सिमरिया निवासी रणवीर सिंह रावत एवं भारतसिंह रावत शामिल है।
स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का विवादरहित रिकॉर्ड तैयार हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर बैंक से ऋण प्राप्त करने, व्यावसायिक अवसर उत्पन्न करने तथा संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper