मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास जताया भाजपा राज्य में पांचवीं बार बनाएगी सरकार

  • Share on :

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास जताया है कि भारतीय जनता पार्टी पांचवीं बार राज्य में सरकार बनाएगी। एमपी में दिवाली के बाद विधानसभा चुनाव हुए थे। तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे। महिलाओं के लिए बनाई गई अपनी सरकार की प्रमुख 'लाडली बहना योजना' का जिक्र करते हुए, चौहान ने सोमवार रात को कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी से प्रयास किए हैं और 'लाडली बहना' (योजना के लाभार्थियों) ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी बाधाओं को दूर कर दिया है।
सीएम चौहान सीहोर जिले में अपने गृह क्षेत्र बुधनी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया। चौहान के नेतृत्व वाली राज्य भाजपा सरकार ने सबसे पहले इस साल मार्च में लाडली बहना योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत पात्र महिलाओं को अब हर महीने 1,250 रुपये दिए जाते हैं और जून से वित्तीय सहायता का वितरण शुरू किया गया। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही थी और अगस्त में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दिया गया।
भाजपा ने इससे पहले राज्य में 2003, 2008, 2013 और 2020 में सरकार बनाई थी। चौहान ने कहा कि भाजपा तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश में पांचवीं बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, 'इसमें (सरकार बनाने के बारे में) कोई संदेह नहीं है। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां 'कांटे की टक्कर' है। ऐसी कोई स्थिति नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और लाडली बहनों (योजना के लाभार्थियों) ने सभी काटों (बाधाओं) को हटा दिया है।' सीएम ने कहा कि लोग राज्य में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों के लिए उसे आशीर्वाद जरूर देंगे।
चौहान ने 17 नवंबर को छठी बार बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने टीवी धारावाहिक में हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्रम मस्तल को चौहान के खिलाफ मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने मिर्ची बाबा को चुनावी रण में उतारा, जिन्होंने 2019 में भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्च का उपयोग करके 'हवन' किया था। हालांकि सिंह को भोपाल से मौजूदा सांसद साधवी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हरा दिया था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper