चोरल ग्राम पंचायत ने किया सीसी रोड का भूमी पूजन
रिपोर्टर.... जितेन्द्र वर्मा
महू। तहसील महू की ग्राम पंचायत चोरल में इन दिनों विकास की गंगा बह रही है। यहां के ग्राम पंचायत सरपंच अशोक सैनी के अथक प्रयास से चोरल व आसपास सीसी रोड के कार्य का भूमि पूजनकिया गया।
पंचायत सरपंच अशोक सैनी ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का आस्था का केंद्र परम हंस आश्रम में हजारों की संख्या में भक्तों का आना जाना रहता है। भक्तों को आसानी से आश्रम तक जाने सुविधाएं को देखते हुए चोरल सरपंच अशोक सैनी द्वारा 15 वींत से इन्दौर खडंवा रोड से पंरपम हंस आश्रम तक सीसी रोड़ का भुमि पुजन कराया गया। भुमि पुजन आश्रम के संत अर्जुनानन्द महाराज द्वारा भुमि पुजन किया गया। भुमि पुजन में सरपंच अशोक सैनी, पंच बंटी खनुजा, पंच संजय सैनी व ग्रामीण द्वारा भुमि पुजन में सामील हुए। मौके पर संजू सैनी, आकाश पटेल, ललित टेकेदार, संजय कुशवाह, बंटी सरदार, संजय सैनी, मुकेश बुंदेला सहित मौजूद रहे।

