महू में ईसाई समुदाय ने निकाली रैली

  • Share on :

क्रिसमस से पहले दिया एकता और भाईचारे का संदेश, शहरवासियों को चॉकलेट बांटी
जितेन्द्र वर्मा ब्यूरो रिपोर्ट
महू क्रिसमस पर्व से पहले रविवार को महू शहर में ईसाई समुदाय ने रैली निकाली। इस रैली का आयोजन मध्य प्रदेश यूनाइटेड क्रिश्चियन एसोसिएशन और चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग इस रैली में शामिल हुए।
 रैली सेंट मैरी स्कूल से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। रैली में कई लोग सांता क्लॉस की वेशभूषा में थे और उन्होंने शहरवासियों को चॉकलेट बांटे। छोटे बच्चे भी सांता क्लॉस बनकर विभिन्न गानों पर नृत्य करते दिखाई दिए। रैली के अलावा, समाज के सदस्य रोजाना एक-दूसरे के घर जाकर कैरोल गीत गा रहे हैं और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं। इस प्रकार समाज में खुशियों और भाईचारे का माहौल कायम किया जा रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper