दिल्ली में ईसाई पत्नी का हिंदू पति ने गला दबाकर कर दी हत्या

  • Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली के अंबेडकर नगर में 52 साल से के शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति हिंदू है जबकि उसकी पत्नी ईसाई है। लव मैरिज करने वाले कपल में काफी समय से रिश्ता ठीक नहीं था। पत्नी के चर्च जाने पर भी पति आपत्ति जाहिर करता था। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के एएएच अस्पताल से फोन पर सूचना दी गई कि 50 साल की एक महिला को लाया गया है, जिसकी मौत हो चुकी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला को उसके पति वेद प्रकाश ने भर्ती कराया जोकि 52 साल का है और मदनगीर में रहता है। महिला के चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। शरीर पर कई जगह नाखून भी लगे थे। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper