तीन इमली ब्रिज के नीचे सिटी बस और ई रिक्शा की भिड़ंत
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
तेज रफ्तार से आ रही सिटी बस के टकराव से सवारी से लबालब भरा ई रिक्शा टकरा कर पलटी खा गया उसमें कई महिला एवं पुरुष शामिल थे जैसे ही ई रिक्शा पलटी खाया वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मदद की ओर स्थानीय लोगों की सहायता से ई रिक्शा में फंसे हुए लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाला इस घटना से कई लोग घायल भी हो गए पूरी तरह से पलटा हुआ ई रिक्शा को देखकर लोगों का जमावड़ा लग गया ट्रैफिक पुलिस मौके पर मौजूद होने के कारण स्थिति पर काबू पाया गया परन्तु तेज रफ्तार से आ रही सिटी बस सवारी बैठाने की होड़ जोड़ में अगर कही बड़ी दुर्घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता क्या किसी की जान से बढ़कर आज पैसा हो गया है और इतनी जल्दी किस बात की पहले ही तीन इमली चौराहे से लेकर पालदा तक भारी वाहन का आना जाना लगा रहता है गरिमत है वोह तो जब ई रिक्शा पलता तब कोई भारी वाहन या ट्रक उस समय पीछे नहीं था नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो जाती पुलिस भी बेचारी दिन भर वहां लगी रहती है लोगो को समझाइश देने लेकिन सिग्नल की व्यवस्था ना होने के कारण कोई भी कही से भी बीच रस्ते पर निकल जाता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है सरकार को तीन इमली ब्रिज के नीचे सिग्नल की व्यवस्था तुरंत करना चाहिए नहीं तो आए दिन ऐसी दुर्घटना होती रहेगी हमारे विशेष संवाददाता नितिन चंदेल मौके पर मौजूद थे जिन्होंने अपने मोबाइल में घटना कैद कर ली।
इन्दौर से नितिन चंदेल की रिपोर्ट

