इंदौर में स्वच्छता को नया आयाम, सफाई मित्रों की विशेष कार्यशाला आयोजित

  • Share on :

इंदौर। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल के मार्गदर्शन में एवं फीडबैक फाउंडेशन (स्वच्छता नॉलेज पार्टनर) के सहयोग से सिटी बस ऑफिस इंदौर में सफाई मित्रों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को कचरा प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर अपनाई जाने वाली आधुनिक प्रक्रियाओं के प्रति सशक्त बनाना रहा।

कार्यशाला में अपर आयुक्त, स्वच्छ भारत मिशन श्री प्रखर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कचरे के वर्गीकरण, स्रोत पर पृथक्करण, प्रसंस्करण और संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही पीपीई किट के सही उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सफाई कर्मियों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं तथा उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता और पोषण के महत्व के बारे में बताया गया।

बड़ी संख्या में शामिल सफाई मित्रों ने कार्यशाला को उपयोगी बताया। यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता को सुदृढ़ करेगी, बल्कि कर्मियों की सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक साबित होगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper