गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के दशहरा मैदान में CM ने किया ध्वजारोहण

  • Share on :

उज्जैन।म गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह उज्जैन के दशहरा मैदान पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण दशहरा मैदान पर सुबह 9 बजे हुआ।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस का संदेश दिया और परेड की सलामी ली और श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान 40 से 50 विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर तैयार झांकियां निकाली गईं। 
विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इंदौर सहित अन्य शहरों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सफाई मित्रों की तारीफ की। वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की जेल में बंद 161 कैदियों को रिहा करने की भी घोषणा की। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीएम राइज जाल सेवा निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल गए और लगभग 400 विद्यार्थियों संग भोजन किया। 

  • उज्जैन में मेडिसिटी बनाई जाएगी, जिसके निर्माण से सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह प्रदेश की पहली मेडिसिटी होगी। 
  • हमने मध्य प्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक 17 हजार 586 मेगावाट बिजली की पूर्ति बिना किसी कटौती के की है।
  • पेपरलेस बिलिंग व्यवस्था लागू करने से 136 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष बचत की संभावना
  • पांच शहरों को सोलर सिटी बनाने का लक्ष्य है।
  • मप्र दाल उत्पादन में पहले, खाद्यान्न उत्पादन में दूसरे और तिलहन उत्पादन में तीसरे स्थान पर है।
  • उज्जैन में कपिला गौशाला के लिए योजना बनाई जाएगी।
  • मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के माध्यम से 3 लाख 60 हजार पशु चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है।
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के 50 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। यात्रा के दौरान 2 करोड़ से अधिक लोग शामिल हुए।


अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper