एमआर-10 जक्शन और रालामंडल ओवरब्रिज निर्माण कार्य की कलेक्टर श्री वर्मा ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एमआर-10 जक्शन पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने रालामंडल ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि ओवरब्रिज की एक भुजा पर आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही दूसरी भुजा पर भी यातायात शुरू कर दिया जाएगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण कर आम जनता को जल्द से जल्द सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

