खजराना गणेश मंदिर में महाशिवरात्रि पर कलेक्टर ने किया पूजन-अर्चन

  • Share on :

इन्दौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज श्री खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
                इस अवसर पर इंदौर नगर निगम  आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर के पुजारीगण, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का विशेष वातावरण रहा।
               पूजन के पश्चात उपस्थित भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष सजावट की गई थी तथा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper