कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने स्वयं भरा ऑनलाइन स्व-गणना फार्म

  • Share on :

नागरिकों से जनगणना के कार्य में सहयोग की अपील की
आदित्य शर्मा
इंदौर।    शुरू हुई जनगणना सेल्फ इन्यूमरेशन प्रक्रिया के तहत कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना (Self Enumeration) फॉर्म भरकर नागरिकों को प्रेरित किया।
     कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने इंदौरवासियों से अपील की कि वे जनगणना पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और इस प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने में सहयोग दें।
     श्री वर्मा ने बताया कि सेल्फ इन्यूमरेशन से समय की बचत होगी और जब टीम घर-घर पहुंचेगी, तब प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करें। नागरिकों के लिये पोर्टल पर स्व-गणना का कार्य 16 अप्रैल से प्रारंभ किया गया है जो 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और इसे हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है, ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकें। इसमें 5 से 10 मिनट में स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है। कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठायें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper