कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण
शेष कार्य दो महिने पूर्ण करने के दिये निर्देश
इंदौर । कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने धार रोड स्थित निर्माणाधीन बहुमंजिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के आदर्श टीकाकरण केन्द्र, सी.टी. स्कैन, एमआरआई केन्द्र, तथा अन्य केन्द्रों का अवलोकन किया और इस संबंध में डॉक्टरों से चर्चा की।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल की बिल्डिंग लगभग तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इस अस्पताल का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अस्पताल का फिनिसिंग कार्य अगले दो महिनों में पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गायनिक वार्ड, टेस्टिंग तथा सीटी स्कैन विभाग अस्पताल में शुरू हो गये है और शेष विभाग बिल्डिंग का निर्माण पूर्ण होने पर शुरू कर दिये जायेंगे, जिससे सभी जरूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ देना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में 300 बेड्स रहेंगे और यहा अत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिये है अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य में किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पडे, इसके लिये उन्होंने प्रबंधन का समुचित व्यवस्थाएं जैसे- साफ-सफाई आदि सुनिश्चित निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी तथा डॉ. सोढ़ी एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

